13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shocking : दीवार से लटकाकर कुत्ते को दी फांसी

आरोपी ने कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला।

2 min read
Google source verification
dog2.png

Shocking : दीवार से लटकाकर कुत्ते को दी फांसी

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में पशुक्रुरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, शहर के बाणगंगा थाना इलाके में एक युवक ने कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाकर उसकी जान ले ली। सनकी युवक ने कुत्ते को सिर्फ इसलिए फांसी पर लटकाकर मार डाला, क्योंकि जब भी वो संबंदित घर के सामने से निकलता था तो ये डॉग उसे देखकर भौंकने लगता था। एक दिन गुस्से में आकर सनकी ने कुत्ते को फांसी दे दी। मामला सामने आने के बाद पीपल फॉर एनिमल लवर संस्था के सदस्य प्रियांशु जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले बच्चालाल यादव के खिलाफ पीपुल्स फॉर एनिमल की प्रियांशु जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि, उन्होंने अपने सर्विस सेंटर पर एक कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है। उससे संबंधित कुछ फोटो भी उन्होंने पुलिस के समक्ष पेश किये हैं। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी का कहना है कि, तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बच्चालाल यादव के खिलाफ पशु क्रूरता समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अजब गजब आदेश : शादी में दहेज मांगा तो नहीं मिलेगी नौकरी ! पढ़ें पूरी खबर


'आते जाते भौंकता था, इसलिए लगा दी फांसी'

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पता चला है कि, आरोपी बच्चालाल यादव ने कुत्ते की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी है क्योंकि, वो सड़क पर आते जाते समय उसपर भौंकता था।